Bhagalpur News: एक दर्जन छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजने की तैयारी, लेंगे लिखित आश्वासन
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। कंपनीबाग स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर छात्रावास में रविवार रात सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को स्कूल के शिक्षक व अन्य कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहे। हालांकि दोपहर बाद तक घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर इसकी रिपोर्ट एसडीओ को नहीं दी गई थी। वहीं हंगामा करने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी अबतक तलब नहीं किया गया है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि घटना के दौरान सदर एसडीओ विकास कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि भी मौजूद थे। जिला कल्याण पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। करीब एक दर्जन छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। उन्हें बुलाकर मामले की जानकारी दी जाएगी। साथ ही भविष्य में छात्रों के द्वारा ऐसी घटना न हो, इसको ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.