भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। शाहकुंड थाना क्षेत्र में असरगंज मोड़ के पास रविवार को हुए एक्सीडेंट में टोटो सवार महिला मुंगेर तारापुर स्थित बनगामा की रहने वाली 50 वर्षीय राबिया खातून की मौत हो गई थी। परिजन शव का पोस्टमार्टम रविवार को ही कराना चाहते थे। विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएम ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, फॉरेंसिक मेडिसीन के चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल पदाधिकारी को रविवार की रात में ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था में पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी को इसमें सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया। इसके बावजूद शव का पोस्टमार्टम रविवार को नहीं हो सका। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर इस बारे में प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि इस बारे में उ...