भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भरगामा। निज संवाददाता समाज को नशामुक्त बनाने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को क्रांति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की ओर से भरगामा में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जीविका दीदियों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर लेकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही नशा करने वाले लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रही क्रांति सीएलएफ की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे पूरा परिवार और समाज भ...