भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल ने ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से मिलकर नगरह काली मंदिर में हाईमास्ट लाइट लगाने, जहांगीरपुर वैसी में ट्रांसफॉर्मर, और सड़क ऊंचीकरण, सहोरा में सड़क निर्माण कार्य, विद्युत कार्य, कोसी में ड्रम पुल लगाने संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले जिला पार्षद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...