Bhagalpur News: ऊर्जा मंत्री के दौरे की तैयारी, की बैठक
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शेरमारी स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिंहा उर्फ कंचू राम ने की। बैठक में एक नवंबर को राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के संभावित पीरपैंती आगमन को लेकर तैयारी पर विस्तृत विचार-विमर्श कर कार्य योजना बनाई गई। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी गई कि मंत्री का पुरजोर स्वागत जदयू के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया जाएगा। बैठक में बालेश्वर रजक, संदीप कुमार आर्य, संजय सिन्हा, गोपाल सिन्हा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.