भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: ​कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा 'रोहित मेहता लायंस क्वेस्ट सप्ताह' के अवसर पर उमादेवी मिश्रा गर्ल्स इंटर स्कूल में एक विशेष निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय "मेरी गली के हीरो-सफाई दीदी" रखा गया, जिसमें विद्यालय की कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर अध्यक्ष लायन लक्ष्मी गुप्ता ​ बताया की सामाजिक चेतना व संवेदनशीलता पर दिया गया जोर। ​कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ हमारे समाज के वास्तविक नायकों विशेषकर सफाई कर्मियों और सफाई दीदियों के योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना है। ​प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए छात्...