भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार का मौसम काफी उमस भरा रहा। आसमान में मंडराते बादलों के बीच निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी काफी बढ़ गई। 22 अगस्त की दोपहर में हुई बारिश के कारण 23 अगस्त को हवा में नमी की मात्रा अधिक रही। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा। धूप के कारण हवा में मौजूद नमी जलवाष्प में परिवर्तित हो गई। इस कारण लोगों को दोपहर में 43 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24-26 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Weather 23 August Today: बिहार के आसमान में बादलों की आवाजाही, कई जगह...