भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। शुक्रवार की रात बिहपुर प्रखंड स्थित खानका-ए-मोहब्बतिया के गद्दीनशीं कोनैन खां फरीदी उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। उनके रवाना होने की खबर पर बिहपुर और खगड़िया रेलवे स्टेशन पर उन्हें विदा करने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद, मुरीदीन और ग्रामीण पहुंचे। बिहपुर में हजारों की संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में गद्दीनशीं को फूल-मालाओं से लादकर रेलवे गोलंबर तक लेकर पहुंचे। गद्दीनशीं कोनैन खां फरीदी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे सितंबर में नई दिल्ली से जत्थे के साथ मक्का-मदीना के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...