Bhagalpur News: उफान पर चंपा व गंगा, साहेबगंज सहित कई मोहल्ले जलमग्न, घरों में कैद हुए लोग
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा के साथ-साथ चंपा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से भागलपुर के तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी अब सीधे रिहायशी मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर प्रवेश कर चुका है, जिससे शहर की एक बड़ी आबादी की दैनिक जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। साहेबगंज का नीलकोठी मार्ग बाढ़ के पानी में पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। सड़क पर दो फीट से अधिक पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया है। कई घरों के भीतर पानी प्रवेश कर जाने से लोग अपने ही आशियानों में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी स्थित टिल्हा कोठी जाने वाले मार्ग और भूतनाथ रोड पर भी जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानीग्रामीण इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.