भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिले के 2021 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार को इको क्लब मिशन लाइफ फॉर स्कूल्स के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ। बच्चों को ई-कचरे के सुरक्षित संग्रहण, उचित निपटान और रीसाइकिल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर-बैनर प्रदर्शन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों को बताया गया कि ई-कचरे को सामान्य कचरे में मिलाने के बजाय अधिकृत पुनर्चक्रण केंद्रों तक पहुंचाना चाहिए। नाथनगर के उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर में एकत्रित ई-कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित केंद्रों तक पहुंचाने की पहल की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूलों में ई-कचरे के खतरों से रूबरू हुए विद्यार्थी, किया गया ज...