भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। ईश्वर की भक्ति एवं तपस्या से मनचाहा फल मिलता है। यदि कोई पूरे भक्तिभाव एवं श्रद्धा से भगवान की भक्ति करे तो भगवान उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं। अतः ईश्वर की भक्ति, तपस्या और त्याग व्यर्थ नहीं जाते। ये बातें मेहरपुर में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचन करते हुए वाराणसी से पधारे पंडित अजय पराशर ने द्वितीय दिवस पर कही। कथा के बीच-बीच में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: श्रद्धा और विश्वास के समन्वय से होता है परमात्मा का आविर्भाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...