Bhagalpur News: ईशीपुर हरिहर मंदिर में कांवर यात्रा का स्वागत
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक योगीवीर पहाड़ी बाराहाट से निकली 54 फीट लंबी कांवर यात्रा सोमवार की रात कहलगांव पहुंची। वहां से गंगाजल लेकर पैदल कांवर यात्री बाबा बासुकीनाथ धाम जाने के लिए मंगलवार सुबह निकले। इसी क्रम में बिहार क्षेत्र के अंतिम गांव ईशीपुर हरिहर मंदिर परिसर में कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु शिव भक्तों (पुरुष-महिलाओं) का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व मुखिया संजय साह, भोला साह, मुखिया लालमणि साह आदि ने फीता काटकर कांवर यात्रा को रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.