भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में पिछले दो माह से ईपीओ (एरिथ्रोपोइटिन) इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। इस कारण गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से खरीदकर इंजेक्शन लेना पड़ रहा है। ईपीओ का इस्तेमाल शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देने और हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारने के लिए किया जाता है। विशेषकर किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों में इसकी जरूरत पड़ती है। मामले पर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि पटना मुख्यालय से दवा की आपूर्ति नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...