Bhagalpur News: इस बार ई-प्रॉक से की जाएगी स्ट्रीट लाइट की खरीदारी
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को रोशनी से जगमग करने वाली महत्वाकांक्षी स्ट्रीट लाइट परियोजना को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। पूर्व में निकाली गई निविदा में तकनीकी पेच के बाद नगर निगम प्रशासन ने उसे चौथी बार पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना को रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय द्वारा नए सिरे से पांचवीं बार अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रण सूचना जारी कर दी गई है। इस बार पूरी प्रक्रिया में दो बेहद महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव किए गए हैं। गौरतलब है कि महज एक सप्ताह पूर्व ही इस परियोजना के लिए वित्तीय बिड खोली गई थी, जिसमें सबसे कम दर लगाने वाली दो प्रमुख एजेंसियों का चयन किया गया था। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका नगर परिषद के सभी 26 वार्डों में 15-15 लाख की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। नगर निगम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.