Bhagalpur News: इस्माईलपुर में भूमि विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडी स्थान पंचायत की मोरकहिया स्थान में बदमाशों ने बुधवार की देर रात बासा पर सोयी अवस्था में किसान फुलेश्वर मंडल उर्फ फूलो मंडल (70 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब परिजन उन्हें जगाने के लिए बासा पर पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय मनोज कुमार सुमन सहित इस्माईलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस्माईलपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। भूमि-विवाद की बात परिजनों द्वारा बताया जा रही है। वरीय पदाधिकारी को पूरी घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.