भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से दो इश्तेहार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनवर्षा निवासी करुण कुमार और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों इश्तेहार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...