Bhagalpur News: इलाज में लापरवाही कर रहीं नर्सों की शिकायत
भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। फैब्रिकेटेड परिसर में संचालित इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में तैनात नर्सों की कार्यशैली को लेकर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजमकल चौधरी ने लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की है। एचओडी ने बताया कि पीजी डॉक्टरों ने जानकारी दी कि रात में ड्यूटी के दौरान नर्सें मरीजों की देखभाल में लापरवाही करती हैं। डॉक्टरों के आदेशों का पालन नहीं करना एक गंभीर मामला है। आइसोलेशन वार्ड में काम कर रही सिस्टर ने टेटनस के मरीज की देखभाल नहीं की। इस कारण अटेंडेंट ने डॉक्टर के साथ विवाद किया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बहुत अधिक रहती है। यहां पर हर कर्मी को इलाज के लिए सक्रिय रहना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.