भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नागरमल बाजोरिया उर्फ धरतीपकड़ के नाम चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वर्ष 1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति उम्मीदवार वीवी गिरि के खिलाफ नामांकन किया था और उन्होंने अपना आखिरी चुनाव 2019 में लड़ा था। समाज और परिवार के लोग यह बताते हैं कि किसी चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली, यह अफसोसजनक रहा। लेकिन स्वयं धरतीपकड़ का नजरिया कुछ अलग था। वह जब भी भागलपुर के चुनावी मैदान में उतरे तो उन्होंने समाज और शहर की समस्याओं का मुद्द बनाया। उनका कहना भी था कि उन्हें किसी चुनाव में नहीं जीत पाने का कभी कोई मलाल नहीं रहा, क्योंकि वह चुनाव में इस मकसद के साथ उतरते हैं कि समाज को यह बता सकें कि लोकतंत्र में आम आदमी की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता है। मनिहारी का व्यापार करने वाले बाजो...