भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने लैलोखर सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 102 लीटर नेपाली शराब जब्त की। यह कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में की गई। घटना की जानकारी देते हुए कैम्प कमांडर निरीक्षक राजवीर मीणा ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 170/1 के समीप संयुक्त टीम विशेष गश्ती कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बोरियां लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखाई दिए। गश्ती दल को देखते ही दोनों बोरियां छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। एसएसबी के जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन सीमा के नजदीक होने और दूरी अधिक रहने के कारण दोनों भाग...