भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित इंटर कॉलेज योगा प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज को पहला स्थान मिला, जबकि एसएम कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने किया। इस मौके पर डॉ. एसएन पांडेय, खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सीनेटर डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे। प्रतियोगिता में टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, एसएम कॉलेज, पीजी एथलेटिक्स यूनियन आदि ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...