Bhagalpur News: इंग्लिश चिचरौन से अपहृत युवती किसनपुर से बरामद
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन गांव से शादी की नीयत से अपहृत युवती को अकबरनगर पुलिस ने गुरुवार को किसनपुर गांव से बरामद कर लिया। युवती अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामले को लेकर युवती की नानी ने अकबरनगर थाना में आवेदन देकर मोतीचक निवासी पप्पू मंडल के पुत्र दीपक कुमार समेत अन्य लोगों पर युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया था। अकबरनगर पुलिस ने गुरुवार को युवती को किसनपुर गांव स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.