Bhagalpur News: इंग्लिश चिचरौन में छठ घाट से मिट्टी कटाई का आरोप
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। इंग्लिश चिचरौन पंचायत के वार्ड संख्या सात, आठ और नौ के ग्रामीणों ने सुल्तानगंज अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जहाज घाट से कथित रूप से अवैध तरीके से मिट्टी कटाई किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी कटाई के कारण छठ पूजा घाट को काफी नुकसान पहुंचा है और वहां गहरी खाई बन गई है। जिससे छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी के साथ जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। सीओ रमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन मिला है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.