Bhagalpur News: इंग्लिश चिचरोंन में कार-ऑटो की टक्कर, एक यात्री घायल
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन गांव के समीप गुरुवार को ओवरटेक करने के दौरान एक कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक यात्री घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कार और ऑटो की टक्कर हो गई, जिससे ऑटो में बैठे एक यात्री को चोट लग गई। घटना के बाद कार चालक ने घायल यात्री को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.