Bhagalpur News: आसमान मे हल्के बादल छाए रहे, गर्मी से राहत
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार का मौसम अधिकांश समय साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सबौर समेत आसपास के इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान 41 मिलीमीटर बारिश हुई है। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है। दिन का अधिकतम तापमान जहां 30.6 डिग्री रहा, वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से सात से आठ सितंबर को जिले के अनेक इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण जहां धान के खेतों में पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों को काफी समस्या हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.