भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे। कुछ हिस्से में हल्की बूंदाबांदी के अलावा जिले का अधिकांश हिस्सा सूखा रहा। धूप और छांव के बीच उमस काफी बढ़ गई। लोगों को गर्मी से हाल-बेहाल रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चार व पांच अगस्त के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। बीएयू, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार के मौसम आधारित कृषि परामर्श के अनुसार कम वर्षा के कारण धान के खेतों में खर-पतवार की वृद्धि अधिक हो सकती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारिश स...