भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर। औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...