Bhagalpur News: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई, महिलाओं-बच्चों को बनाया ढाल
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: बिहपुर (भागलपुर), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में मंगलवार को रंगदारी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, खींचतान और हाथापाई करते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और उसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को आगे कर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का भी आरोप है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बिहपुर पुलिस रंगदारी मामले के आरोपी अमरपुर निवासी सौरभ सनगही को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन की ओर ले जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के परिजन समेत कई ग्रामीण वहां जुट गए। देखते ही देखते पुलिस वाहन के चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.