Bhagalpur News: आभूषण की दो दुकान में चोरी की कोशिश करने वालों की पहचान नहीं
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तिलकामांझी चौक स्थित गायत्री सुपर मार्केट कॉम्प्लेक्स में स्थित दो आभूषण दुकानों में चोरी की कोशिश करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर मां भवानी ज्वेलर्स के मालिक नीतीश पोद्दार ने बताया कि दस अगस्त की अल सुबह बदमाशों ने उनकी और उनके पास में ही स्थित पिंकू पोद्दार के सृष्टि ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास किया। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। नीतीश का कहना है कि उनकी दुकान का एक और पिंकू पोद्दार की दुकान का दो ताला बदमाशों ने तोड़ दिया था। घटना को लेकर बरारी थाने में लिखित शिकायत करने की बात भी नीतीश ने कही है। घटना को लेकर दुकानदारों में डर का माहौल है। उक्त जगह पर पुलिस की गश्ती कराने की भी मांग की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.