Bhagalpur News: आपसी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में आपसी विवाद में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि हमलोग अपने घर के पास थे, तभी बगल के नकुल दास, कार्तिक दास, पिंकी देवी, मिथुन दास और विजय दास ने पहले से सोची समझी योजना तरीके से विवाद शुरू किया। फिर कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। जिसमें दो लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों आपस में गोतिया हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.