Bhagalpur News: आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल
भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के ओगरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हीरालाल यादव, मिथिलेश यादव, किशोर कुमार, छोटू कुमार एवं दीपक कुमार के रूप में हुई है। सभी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। वहीं, सनोखर थाना क्षेत्र के आरार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मो. फिरोज घायल हो गए। उनका भी उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.