Bhagalpur News: आपसी विवाद में दो पक्षीय मारपीट, चार जख्मी
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनौराबादरपुर गांव में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। इसमें चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं एक पक्ष से पीड़िता जूली देवी ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि मारपीट में शामिल दो अभियुक्त सुनील मंडल और उसके बेटे सुभाष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.