भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार को राज्य के करीब आधे हिस्से से मानसून लौट चुका है। वहीं पूर्व बिहार, खासकर भागलपुर और आसपास के इलाकों से भी इस बार मानसून के समय से पहले लौटने के संकेत मिल रहे हैं। शेष बचे हिस्सों से मानसून की विदाई का समय 10 अक्टूबर है, लेकिन पछिया हवा के दबाव के कारण इस बार तय समय से पहले मानसून की विदाई संभव है। साथ ही मौसम में बदलाव साफ दिखने लगा है। जिले में कभी पूर्वा तो कभी शुष्क पछिया हवा चल रही है। पश्चिमी हवा के कारण मानसूनी पूर्वा हवा का दबाव कम होने लगा है. यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्कहथिया नक्षत्र में आसमान साफ हथिया नक्षत्र ...