भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परिधि संस्था की ओर से कहलगांव के मंडपम हॉल में सोमवार को जल श्रमिक संघ और गंगा मुक्ति आंदोलन से जुड़े मछुआरों के लिए आधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जल जीविका के संसाधन व्यक्ति बृजेश और वर्तिका प्रिय और मत्स्य किसान कुंज बिहारी ने प्रशिक्षण दिया। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि नदियों पर निर्भर मछुआरों की आजीविका को मजबूत करने के लिए आधुनिक मत्स्य पालन की जानकारी जरूरी है। मौके पर कार्यक्रम समन्वयक राहुल, सुनील सहनी, शुकदेव सहनी, राजू सहनी, बलराज सहनी, संजय सहनी, संतोष सहनी, अविनाश सहनी, श्रवण सहनी, अर्जुन सहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...