Bhagalpur News: आदिवासी क्षेत्रों में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, दुर्गम इलाकों में लगेंगे नए टावर
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: वैदेही शरण की रिपोर्ट: जिले के दूरस्थ,आदिवासी बहुल एवं सेवा-वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। जिले के सूर्यगढा एवं चानन प्रखंड के दुर्गम एवं नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए हनुमान स्थान, शृंगी ऋषि धाम, राजघाट कॉल, मोरवे डैम लठिया कोड़ासी, सतहरवा, महाजनवा, कुंदरी सहित अन्य संभावित स्थलों को चिह्नित किया गया है। मोबाइल नेटवर्क सुविधा के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के ऐसे क्षेत्रों में मोबाइल संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने पर विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.