Bhagalpur News: आदमपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर में 1954 से हो रही मां की पूजा
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आदमपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर में वर्ष 1954 से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। स्थानीय लोगों ने मिलकर यहां पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की थी। समय के साथ पूजा का आयोजन विस्तार होता गया और हर वर्ष भव्य एवं आकर्षक पंडाल के साथ देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों एवं भवनों के थीम आधारित पंडाल का भी निर्माण कराया गया है। इस बार समिति की ओर से पूराने मंदिर की जगह नये मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण छोटे और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। समिति के अनुसार नये मंदिर का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद नवनिर्मित मंदिर में ही दुर्गा पूजा की शुरुआत की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गापूजा-- यूथ क्लब लंगड़ा बगान साहेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.