Bhagalpur News: आत्मा के अतिरिक्त इस संसार में कुछ भी अपना नहीं - डा. यश साह
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में चल रहे दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन गुरुवार को उत्तम अकिंचन धर्म का पूजन-अर्चन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान तीर्थ यात्रियों ने पंच बालयती मन्दिर में विश्व कल्याण मंगल विधान का आयोजन किया। अहमदाबाद गुजरात से पधारे डॉ. यश शाह ने कहा कि उत्तम आकिंचन धर्म हमें सिखाता है कि आत्मा के अतिरिक्त इस संसार में कुछ भी अपना नहीं है। जब तक मनुष्य परिग्रह के मोह में बंधा रहता है, तब तक वह सच्चे सुख को प्राप्त नहीं कर सकता। क्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को सिद्ध क्षेत्र पर अपराह्न साढ़े चार बजे भगवान वासुपूज्य निर्वाण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Etah News: तोड़ना नहीं त्याग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.