Bhagalpur News: आठ माह से बंद है विद्युत शवदाह गृह
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी घाट स्थित शहर का इकलौता विद्युत शवदाह गृह पिछले आठ महीनों से बंद पड़ा है। नगर निगम की बोर्ड बैठकों में बार-बार मुद्दा उठने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दो सप्ताह पूर्व नगर निगम की टीम ने इसका भौतिक निरीक्षण कर पटना से टेक्नीशियन बुलाकर मशीन ठीक कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, न तो अब तक मरम्मत का काम शुरू हुआ है और न ही इसके संचालन व रखरखाव के लिए ओपीआरएमसी का टेंडर जारी किया गया है। अंतिम संस्कार के लिए पारंपरिक लकड़ी का उपयोग बेहद महंगा साबित हो रहा है, जिससे निर्धन परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.