Bhagalpur News: आठ माह से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण, जल्द चालू होने की उम्मीद
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने बीते आठ महीनों से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने विद्युत शवदाह गृह के ऑपरेटरों से मुलाकात कर मशीनों में आई तकनीकी खराबियों की विस्तृत जानकारी ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अभियंताओं और संबंधित टेक्नीशियनों से संपर्क साधा गया है। प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर बंद पड़ी मशीनों की गहन जांच करेगी। शवदाह गृह को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, विद्युत शवदाह गृह के संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए नगर निगम की ओर से पूर्व में ही टेंडर जारी किया जा चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.