भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने बीते आठ महीनों से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने विद्युत शवदाह गृह के ऑपरेटरों से मुलाकात कर मशीनों में आई तकनीकी खराबियों की विस्तृत जानकारी ली।​मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अभियंताओं और संबंधित टेक्नीशियनों से संपर्क साधा गया है। प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर बंद पड़ी मशीनों की गहन जांच करेगी। शवदाह गृह को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, विद्युत शवदाह गृह के संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के लिए नगर निगम की ओर से पूर्व में ही टेंडर जारी किया जा चुका है।...