Bhagalpur News: आठ दिनों से पड़ा रहा शव, दुर्गंध फैली तो खुला मौत का राज
भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर आजाद टोला में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी का शव उनके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मौत के करीब आठ दिनों बाद शव मिलने से उसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। घर से तेज दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोग मृतका के घर के आसपास इकठ्ठा होने लगे, लेकिन तेज दुर्गंध के कारण वहां खड़ा नहीं रह पा रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.