भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार से नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम कर्मियों ने भागलपुर नगर निगम परिसर से जुलूस निकाला और सरकार व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। संघ के भागलपुर अध्यक्ष विकास कुमार हरि की अगुवाई में निकाले गए इस मशाल जुलूस में निगम से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने नगर विकास और आवास विभाग की उपेक्षा पर गहरा रोष जताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निगम कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से सामान्य समिति की बैठक स्थगित ​कर्मियों की मुख्य मांगों में दैनिक वेतनभोगी, संविद...