Bhagalpur News: आज से टेक होम राशन का वितरण
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। पूर्णिया जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 27 से 29 अगस्त तक टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जाएगा। टेक होम राशन के वितरण की जाँच के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी जाँच पदाधिकारी टीएचआर वितरण के लिए उक्त निर्धारित तिथि को अपने-अपने आवंटित प्रखंड के पंचायत में भ्रमणशील रह कर टेक होम राशन वितरण की जाँच करते हुए निर्धारित प्रपत्र में जाँच प्रतिवेदन जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस पूर्णिया में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह वितरण फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम/ ई-केवायसी के माध्यम से किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.