भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू परिसर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस कारण अब प्रशासनिक भवन आने जाने के लिए सोमवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो नाव चलाई जाएगी। विवि प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। परिसर में जो भी विद्यार्थी, कर्मी या अन्य लोग प्रशासनिक भवन या परीक्षा भवन काम से आएंगे, वे नाव का उपयोग कर सकेंगे। एक नाव परिसर स्थित बैंक के पास रहेगी, जबकि दूसरी नाव प्रशासनिक भवन के गेट के समक्ष रहेगी। जिससे आवाजाही आसानी से हो सके। यह भी पढ़ें- लालबाग में बढ़ी क्वार्टर में रहने वाले शिक्षकों की समस्याशिक्षकों के लिए नाव की व्यवस्था वहीं लालबाग स्थिति आवासीय परिसर में रहने वाले शिक्षकों सहित कुलपति आवास में आवाजाही के लिए एक नाव उपलब्ध कराया गया है। कई ऊपरी तल पर रहने वाले शिक्षक अब भी क्व...