भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर अगले तीन महीनों तक आवगमन रुक गया है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू होगा। इस पर बनाया गया बेली ब्रिज भी खोलने का काम भी बुधवार मध्य रात्रि से ही शुरू करने की बात बतायी गई है। सेतु बंद होने की स्थिति में गुरुवार सुबह से गंगा में क्रूज का परिचालन कराया जाएगा। सरकार की ओर से यहां 11 क्रूज की नि:शुल्क सेवा शुरू की जा रही है। वाहनों के लिए सात कार्गो जहाज का भी परिचालन कराया जाएगा। डीएम ने गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तीन दिनों तक कार्गों नहीं चलाने का निर्देश दिया है। एक दिन पहले ही डीएम एवं एसएसपी ने इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। बुधवार को भी पूरे दिन नई व्यवस्था को लेकर तैयारी चलती रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जहाज पर ब...