भागलपुर, नवम्बर 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। छठ पूजा को लेकर अकबरनगर व आसपास के क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय हो गया है। व्रतियों के साथ उनके परिजन व सेवा में जुटे श्रद्धालुओं में उत्साह है। नहाय-खाय के दिन व्रती सुबह पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद पूरी पवित्रता के साथ प्रसाद तैयार किया जाएगा। नहाय-खाय के मुख्य प्रसाद में कद्दू-भात शामिल है, जिसे पूजा-अर्चना के बाद व्रती ग्रहण करेंगी। इसके बाद परिवार व आसपास के लोग भी प्रसाद ग्रहण करेंगे। नहाय-खाय को लेकर गुरुवार को अकबरनगर बाजार में काफी चहल-पहल रही। छठ पूजा के लिए लोगों ने कद्दू, चावल सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Dumka News: नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व इस बार कद...