भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा शनिवार को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वे सुबह 8.55 बजे मैदान में आएंगे और सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के बाद जिलावासियों को संबोधित भी करेंगे। जिसमें जिले की प्रगति से आमलोगों को रूबरू कराएंगे। मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। विशिष्टजनों के बैठने के लिए कुर्सियां आरक्षित की गई हैं। मंच पर प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीएम, एसएसपी, एसडीओ समेत तमाम संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री एवं वरीय पदाधिकारी महादलित टोले में ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से मौजूद रहेंगे। जारी रोस्टर के मुताबिक जिले भर में 313 महादलित टोलों में वहां के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा. यह भी पढ़ें- M...