Bhagalpur News: आज चंपानदी तट पर होगी गंगा महाआरती
भागलपुर, सितम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नाथनगर के चंपानदी तट पर मां गंगा महाआरती का आयोजन मंगलवार को होगा। इसके लिए बाबा बमभोकरा नाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी में आयोजक जुट गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं एवं विश्व कल्याणार्थ यह आयोजन होगा। आयोजक मंडल में पं. अशोक मिश्र, पं. अरविंद राजहंस, पं. किशन राजहंस, मोती लाल मंडल, ललन साह, विजय भगत, अमृत लाल, राखी राज, मनोज बुधिया, मंजू देवी, मधु देवी, रजनी साह, विभाग देवी, प्रिंस शर्मा, अर्जुन शर्मा, पं. पीयूष झा, दीपक पासवान, दीपक घोष आदि हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.