Bhagalpur News: आज घरों व मंदिरों में धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग होगा। शहर के अधिकांश घरों, मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनेगी। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर देर रात भगवान के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। घरों में लड्डू गोपाल को आकर्षक कपड़े पहनाकर विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। इस अवसर पर शहर के पुरानी ड्योढ़ी बरारी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गुरुवार की रात कौड़ी लुटाई गई। यहां कौड़ी लुटाने की प्राचीन परंपरा रही है। वहीं शुक्रवार को भगत सिंह चौक स्थित संकट मोचन दरबार श्री सांईनाथ बाबा की पालकी यात्रा दोपहर एक बजे मंदिर परिसर से निकाली जाएगी。 यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आज आधी रात में गूंजेगा जै कन्हैया लाल की जन्माष्टमी का महत्व गुरुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.