भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही 2 नवंबर को भागलपुर नगर निगम की सामान्य समिति की बैठक होगी। मेयर की अध्यक्षता में यह बैठक दिन के साढ़े 11 बजे निगम सभागार में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त ने पत्र जारी कर सभी वार्ड पार्षदों से 12 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे तक नए प्रस्ताव मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 25 जुलाई, 30 जुलाई, 12 अगस्त और 26 सितंबर को निर्धारित बैठकें अपरिहार्य कारणों से टल गई थीं। नगर आयुक्त के अनुसार, पिछले स्थगन के दौरान दिए गए कई प्रस्तावों पर पहले ही काम शुरू या स्वीकृत हो चुका है। यह भी पढ़ें- नए नगर निकायों के गठन को 5 नवंबर तक मांगा प्रस्ताव इसलिए पुरानी कार्यसूची को दोहराने के बजाय पार्षदों से विकास और नागरिक...