Bhagalpur News: आईसीयू में चोरी करते युवक धराया
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर । मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसीयू से चोरी करते एक युवक को सोमवार रात को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। धराए युवक को पकड़कर बरारी पुलिस को सौंप दिया गया। सुरक्षा गार्ड के अनुसार युवक आईसीयू से सीरिंग पंप लेकर निकल रहा था। युवक की पहचान बांका जिला के नवादा थाना क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई है। वहीं बरारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.